यूक्रेन में रूसी सैनिकों की बर्बरता के कारण रूस यूएनएचआरसी से बाहर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Yahoo
संयुक्त राष्ट्र महासभा में कल आयोजित हुए विशेष आपातकालीन सत्र में रूस को मानवाधिकार परिषद से निलंबित करने के मसौदा प्रस्ताव पर मतदान हुआ। अमेरिका की ओर से प्रस्तावित कदम पर यूएनजीए में हुए मतदान में 93 सदस्यों ने रूस को यूएनएचआरसी से बाहर करने के प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया। वहीं, 24 देशों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया और 58 देशों ने मतदान से दूरी बनाए रखी।
