रूस ने बंद की तेल और गैस आपूर्ति, चेक गणराज्य में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The guardian
चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में बीते दिन गैस की ऊंची कीमतों के खिलाफ 70 हजार से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे। उनके मुताबिक, रूस पर प्रतिबंध राजनीतिक कारणों से लगाए गए हैं, लेकिन लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। जर्मनी के लुंबिन में भी प्रदर्शनकारी जमा हुए। उन्होंने भी अपनी सरकार से रूस के खिलाफ प्रतिबंध हटाने की अपील की। जर्मनी ने भी रूस पर प्रतिबंध लगाए थे।
