यूक्रेन के खिलाफ रूस ने किया जंग का आगाज; यूरोपीय देशों, यूएस और यूके ने दी बैन की चेतावनी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Nytimes
रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। यूरोपीय देशों, अमेरिका और ब्रिटेन ने रूस पर युद्ध शुरू करने के कारण सख्त प्रतिबंध लगाने की चेतावनी जारी की। डोनेत्स्क और लुहांस्क यूक्रेन के दो ऐसे शहर हैं, जहां रूस समर्थक अलगाववादियों ने यूक्रेन सरकार के खिलाफ लगातार युद्ध छेड़ रखा है। डोनेत्स्क और लुहांस्क में 14 साल से अशांति है। 14 हजार लोग यहां अपनी जान गंवा चुके हैं।
