रूस-यूक्रेन युद्ध का एक साल पूरा, तीन लाख मौतें, हजारों गायब, 44 विदेशियों की भी हुई मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: cfr
23 फरवरी 2022 की रात रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। इस युद्ध को अब एक साल पूरा हुआ। अब तक दो लाख से ज्यादा रूसी सैनिक या तो मारे गए या फिर यूक्रेन में बंधक बनाए गए। करीब 7 हजार से ज्यादा रूस का साथ देने वाले यूक्रेनियन अलगाववादी भी मारे गए। दोनों तरफ से दो लाख से ज्यादा जवान और नागरिक लापता हैं।
