15 यूक्रेनी शहरों पर रूसी हवाई हमले का अलर्ट, 10 लाख यूक्रेनियों ने छोड़ा देश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
ताबड़तोड़ हमलों के बीच यूक्रेन ने अलर्ट जारी किया है कि रूसी सेना कभी-भी यूक्रेन के 15 शहरों पर हवाई हमले कर सकती है। इस डर के चलते अब तक 10 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ा। इससे पहले रूस यूक्रेन की राजधानी कीव में सिलसिलेवार धमाके कर चुका है। धमाके इतने भयानक थे कि लोगों को लगा कि कोई छोटा परमाणु बम फटा हो। लोग जान बचाने को भागते-दौड़ते दिखे।
