मैरियूपोल के स्टील प्लांट पर रूसी हवाई हमले जारी, यूक्रेनी सेना दे रही जवाब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Cfr
रूसी सेना मैरियूपोल के अजोवस्तल स्टील प्लांट पर ताबड़तोड़ हवाई हमले कर रही हैं। हमले यूक्रेन के उस प्रस्ताव के बाद तेज हुए, जिसमें उसने स्टील प्लांट में फंसे सैनिकों की सुरक्षित निकासी के बदले बंधक रूसी सैनिकों को छोड़ने की बात कही। रूसी सैनिकों ने शहर से निकलने वाले सभी रास्ते बंद किए। वहीं शहर में बचे नागरिक भोजन के बदले रूसी सेनाओं के साथ सहयोग कर रहे हैं।
