रूसी सेना पर लगा बच्चों को ह्यूमन शील्ड की तरह इस्तेमाल करने का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Insider
यूक्रेन ने रूसी सेना पर बच्चों को ह्यूमन शील्ड की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। यूक्रेन की डिफेंस मिनिस्ट्री के प्रवक्ता कर्नल ऑलेक्जेंडर मोटुज्यानिक ने कहा- दुश्मन अपने काफिले, अपने वाहनों को ले जाते समय यूक्रेनी बच्चों को ह्यूमन शील्ड के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। रूसी सैनिक बच्चों को इसलिए बंधक बना रहे हैं ताकि उनके माता-पिता यूक्रेनी सैनिकों को रूसी सैनिकों की जानकारी न दे सकें।
