यूक्रेन से नहीं लौटी रूसी सेना, 7000 सैनिक और भेजे, अमेरिका ने रूस के दावों को झूठा बताया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Nytimes
हाल ही में रूस ने क्रीमिया में सैन्य अभ्यास खत्म किया और सैनिकों की वापसी हुई तो कई देशों ने सोचा कि यूक्रेन संकट टल गया है। लेकिन रूस ने अब और 7000 सैनिकों को सीमा पर भेज दिया है, जबकि डेढ़ लाख सैनिक पहले से तैनात हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि रूस के सैन्य वापसी के दावे झूठे हैं। रूस कभी-भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है।
