दावा: पुतिन से नोकझोंक के बाद रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को पड़ा दिल का दौरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: DAILYSABAH
यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान की 'विफलता' के लिए दोषी ठहराने पर पुतिन संग तीखी नोकझोंक के चलते रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को दिल का दौरा पड़ा। ये दावा यूक्रेन के मंत्री एंटोन गेराशचेंको ने किया है। इसीलिए सर्गेई 11 मार्च के बाद से जनता के बीच नहीं दिखे हैं। हालांकि 24 मार्च को, सर्गेई टेलीविजन पर दिखे। लेकिन ये साफ नहीं है कि वीडियो कब लिया गया था।
