सैटेलाइट इमेज में क्रीमिया और बेलारूस के बॉर्डर पर तैनात दिखे रूसी लड़ाकू विमान, अमेरिका कर रहा बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Reuters
बीते 48 घंटों में रूस ने अपने वेस्ट बॉर्डर के साथ-साथ बेलारूस और क्रीमिया के बॉर्डर पर काफी लड़ाकू विमान तैनात किए। दूसरी तरफ, यूक्रेन के राष्ट्रपति आशंका जता चुके हैं कि अगले 48 घंटे में रूस कभी-भी उनके देश पर हमला कर सकता है। हालांकि, इस बीच अमेरिका लगातार रूस से युद्ध रोकने संबंधी चर्चा कर रहा है। इसे लेकर पुतिन और बाइडेन लंबी बातचीत तक कर रहे है।
