यूक्रेन के शॉपिंग मॉल पर रूसी मिसाइल हमला, भारत ने कहा- नागरिकों की मौत निंदनीय'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Siasat
यूक्रेन के भीड़-भाड़ वाले शॉपिंग मॉल पर रूस के मिसाइल हमले को भारत ने 'निंदनीय' बताया। भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि आर. रवींद्र ने मंगलवार को कहा, "रूस-यूक्रेन संघर्ष में नागरिकों की मौत की खबरें बहुत परेशान करने वाली हैं और इस संबंध में हम अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं।" क्रेमेनचुक शॉपिंग सेंटर पर हुए मिसाइल हमले में करीब 18 लोगों की मौत हुई और 21 लोग घायल हुए।
