यूक्रेन में रूसी संपत्ति होगी जब्त, सुमी और कीव से 80,000 नागरिकों को निकाला गया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The statesman
यूक्रेनी मंत्री इरीना वीरेशचुक के मुताबिक, बमबारी के बीच दो दिनों में सुमी और कीव से 80,000 नागरिकों को निकाला गया। दूसरी तरफ रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि मास्को ने कभी युद्ध नहीं चाहा और मौजूदा संघर्ष को समाप्त करना चाहता है। इसके अलावा, राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक कानून पर दस्तखत कर दिए हैं जो यूक्रेन में रूसी संपत्ति को जब्त करने की अनुमति देता है।
