x

रूस का विन्नित्सिया शहर पर मिसाइल अटैक, 23 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: abc news

रूस ने यूक्रेन के विन्नित्सिया शहर पर मिसाइल अटैक किया। इसमें 3 बच्चों समेत 23 लोगों की मौत हुई, 100 से ज्यादा घायल हुए। 4 बच्चों समेत 64 लोग मलबे से निकाले गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 34 की हालत गंभीर है। हमले में 50 से अधिक इमारतें और 40 से अधिक कारें क्षतिग्रस्त हुईं। अब तक केवल 6 शवों की पहचान की गई है।