रूस की चेतावनी- यूक्रेन को हथियार देना बंद करे अमेरिका, वर्ना उठाना पड़ेगा भारी नुकसान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Japan Times
रूस-यूक्रेन जंग को 52 दिन हुए। इस बीच, रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अमेरिका यूक्रेन को हथियार देना बंद करे। वर्ना अमेरिका को जोखिम उठाना पड़ सकता है। वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका को यूक्रेन का समर्थन जारी रखने से कोई भी नहीं रोक सकता। बकौल नेड प्राइस, रूस को यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन से आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए।
