रूस-यूक्रेन युद्ध का 33वां दिन: मैरियूपोल के पार्कों-स्कूलों में दफन हो रहे शव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: AP News
यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि रूस ने बड़ी क्षति के बाद कीव के आसपास जमा अपने सैनिक वापस बुला लिए हैं। मैरियूपोल में हालात बेहद खराब हैं। मृतकों को कब्रिस्तानों में ले जाना मुश्किल है। शवों को मनोरंजन पार्कों व स्कूलों में दफन करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि रूसी सेना, यूक्रेनियों के पासपोर्ट व अन्य पहचान-पत्र छीनकर उन्हें जबरदस्ती अपने देश में भेज रही है।
