11 अप्रैल और 12 अप्रैल को अमेरिका दौरे पर रहेंगे एस जयशंकर और राजनाथ सिंह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 अप्रैल और 12 अप्रैल को अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। बागची ने बताया कि रक्षा मंत्री और विदेश मत्री चौथे भारत-अमेरिका मंत्रिस्तरीय टू प्लस टू वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इसका आयोजन 11 अप्रैल को वाशिंगटन डीसी में होगा।
