जार्जिया दौरे पर एस जयशंकर, सेंट क्वीन के अवशेष सौंपे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिवसीय दौरे पर जॉर्जिया पहुंचे। ये किसी भी भारतीय विदेश मंत्री का पहला जॉर्जिया दौरा है। उन्होंने सेंट क्वीन केतेवन के पवित्र अवशेष जॉर्जिया को सौंपे। सेंट क्वीन केतेवन 17वीं शताब्दी की जॉर्जियाई रानी थीं, जिन्होंने पुर्तगाली शासन के दौरान गोवा में शहादत प्राप्त की थी। मध्यकालीन पुर्तगाली अभिलेखों के आधार पर उनके अवशेष 2005 में ओल्ड गोवा के सेंट ऑगस्टाइन कॉन्वेंट में मिले थे।
