श्रीलंका संकट से संसदीय सलाहकार समिति को 18 जून को अवगत कराएंगे जयशंकर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
विदेश मंत्री एस जयशंकर श्रीलंका में जारी संकट को लेकर संसदीय सलाहकार समिति को 18 जून को जानकारी देंगे। इस दौरान उनके साथ विदेश सचिव और अन्य अधिकारी भी रहेंगे। बैठक में सरकार आर्थिक संकट, पड़ोस नीति और मदद की जानकारी देगी। समिति में वायनाड से सांसद राहुल गांधी, शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, डीएमके राज्यसभा सांसद त्रिरुचि शिवा, सिलचर से भाजपा सांसद डॉ. राजदीप रॉय आदि सदस्य हैं।
