एस. जयशंकर आज स्लोवाकिया, चेक गणराज्य की पांच दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, ग्लोबसेक 2022 फोरम में भी हिस्सा लेंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
एस. जयशंकर आज स्लोवाकिया, चेक गणराज्य की पांच दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के दौरान एस जयशंकर यूक्रेन पर रूसी हमले के प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। जयशंकर दो से चार जून तक स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में रहेंगे और प्रधानमंत्री एडुआर्ड हेगर से मुलाकात करेंगे। इसके बाद चार से छह जून तक चेक गणराज्य में रहेंगे। वे स्लोवाकिया के विदेश मंत्री इवान कोरकॉक के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
