दिल्ली में इस साल भी दिवाली पर पटाखों की बिक्री, भंडारण व उपयोग पर प्रतिबंध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
दिल्ली में इस साल भी दिवाली पर पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर रोक रहेगी। इसकी घोषणा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि पिछले 3 साल से दीवाली के समय दिल्ली के प्रदूषण की खतरनाक स्तिथि को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।
