सालेह बोले- अफगानिस्तानियों के हक के लिए तालिबान से जंग लड़ते रहेंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Afghanistan news today
कार्यवाहक अफगानिस्तानी राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह बोले कि वो अफगान नागरिकों के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे। बकौल सालेह, 'हमारा प्रतिरोध सभी अफगानिस्तानियों के अधिकारों की रक्षा करना है। ये प्रतिरोध पंजशीर में आधारित है। आज, ये घाटी पूरे देश की मेजबानी करती है। घाटी उन अफगानिस्तानियों की उम्मीद है, जो उत्पीड़न से बचने की चाह में हैं।' गौरतलब है कि तालिबान भी तक पंजशीर में कदम नहीं रख पाया है।
