हाईकोर्ट का आदेश: वानखेड़े की गिरफ्तारी से तीन दिन पहले नोटिस देगी मुंबई पुलिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
समीर वानखेड़े ने इस आशंका पर कि मुंबई पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है, बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। आज उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मुंबई पुलिस का आदेश दिया है कि एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े की गिरफ्तारी से तीन दिन पहले मुंबई पुलिस को उन्हें जानकारी देनी होगी। पुलिस को नोटिस के जरिए वानखेड़े को जानकारी देनी होगी। मामले पर सुनवाई डिवीजन बेंच कर रही थी।
