संजय अरोड़ा दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर नियुक्त, आज संभाला पदभार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Financial Express
संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। 1988 बैच के तमिलनाडु काडर के आईपीएस अधिकारी संजय अभी आईटीबीपी में डीजी हैं। वे राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। संजय अरोड़ा आज पदभार संभालेंगे। उन्हें 2004 में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, 2014 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस विशेष कर्तव्य पदक, आंतरिक सुरक्षा पदक और संयुक्त राष्ट्र शांति पदक सहित अन्य से सम्मानित किया जा चुका है।
