ईडी के सामने पेश नहीं हुए संजय राउत, एजेंसी ने दोबारा समन भेजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news18
संजय राउत आज 1,034 करोड़ के पतरा चाल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने ईडी से पेशी के लिए 7 जुलाई का समय मांगा। जिसके बाद ईडी ने उन्हें मोहलत देते हुए दोबारा समन भेजा और एक जुलाई को फिर से पेश होने के लिए कहा है। बता दें कि ईडी ने उन्हें कल समन भेजकर आज पूछताछ के लिए बुलाया था।
