संजय राउत बोले, 'भाजपा सिर्फ सत्ता के लिए करती है हिंदुत्व का इस्तेमाल'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Firstpost
शिवसेना नेता संजय राउत ने आज भाजपा को लेकर कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में भाजपा को नीचे से ऊपर तक ले गई। उन्होंने कहा कि, 'भाजपा केवल सत्ता के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल करती है।' उन्होंने कहा कि, 'महाराष्ट्र में हम बीजेपी को नीचे से ऊपर तक ले गए। भाजपा ने सत्ता के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल किया। हमने भाजपा छोड़ी, लेकिन हिंदुत्व नहीं छोड़ेंगे। भाजपा हिंदुत्व नहीं है।'
