फोन टैपिंग मामले में संजय राउत को समन, बयान दर्ज करवाने पहुचेंगे कोलाबा पुलिस स्टेशन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Free press journal
गोवा विधानसभा चुनाव में फोन टैपिंग का आरोप लगाने वाले शिवसेना नेता संजय राउत आज पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं। दरअसल मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन ने संजय राउत को समन जारी किया है। जिसके तहत संजय राउत को अब पुलिस के सामने पेश होना होगा और अपना बयान दर्ज करवाना होगा। आरोप है कि शुक्ला जब एसआईडी की चीफ़ थी तब उनका भी फ़ोन टैप हुआ था।
