संत रविदास जयंती: करोल बाग के रविदास मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, कीर्तन में बजाया मंजीरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
आज देश में संत रविदास की 645वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर पीएम मोदी दिल्ली के करोल बाग स्थित संत रविदास विश्राम धाम पहुंचे। जहां उन्होंने महिलाओं के साथ पूजा-कीर्तन किया और मंजीरा भी बजाया। कल पीएम ने ट्वीट किया था, 'संत रविदास ने जिस प्रकार से अपना जीवन समाज से जात-पात और छुआछूत जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिया, वो आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायी है।'
