आज आएंगे संतोष-राधामोहन, तैयार करेंगे चुनाव का रोडमैप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह तीन दिन के दौरे पर सोमवार को लखनऊ आ रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव से लेकर विधान परिषद में चार सदस्यों के मनोनयन और परिषद में स्थानीय निकाय सदस्यों के चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी। पार्टी के अग्रिम मोर्चों के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षों के साथ बातचीत कर उन्हें आगामी एजेंडा सौंपेंगे।
