अग्निपथ के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद बुलाया, पुलिस मुस्तैद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
अग्निपथ स्कीम के विरोध में आज संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद बुलाया है। करनाल में संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति की बैठक में इसको लेकर फैसला लिया गया था। किसान मोर्चा ने युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक दलों से इस बंद में समर्थन करने की अपील की थी। जुमे की नमाज और भारत बंद के आह्वान को लेकर जगह-जगह पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
