सऊदी अरब कर रहा है पाकिस्तान की 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: dawn
सऊदी अरब ने बदहाल पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए बड़ी मदद की घोषणा की। सऊदी अरब का फंड फॉर डेवलपमेंट पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक में 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर जमा कर रहा है, जिससे विदेशी मुद्रा की कमी को पूरा किया जा सके। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब की ओर से पाकिस्तान को इस साल तेल उत्पादों के व्यापार के वित्तपोषण के लिए 1.2 अरब डॉलर दिया जाएगा।
