x

तालिबान को लेकर सऊदी अरब ने दी प्रतिक्रिया, विदेश मंत्री ने कही ये बात

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Reuters

तालिबान द्वारा पैदा किए गए अफ़ग़ानिस्तान राजनीतिक संकट पर चुप्पी साधे रखने वाले सऊदी अरब की ओर से प्रतिक्रिया आई है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रिंस फैसल ने कहा कि देश को उम्मीद है कि तालिबान सरकार अफगानिस्तानी लोगों के हित में काम करेगी और बाहरी हस्तक्षेप को बंद करेगी। वहां की सरकार हिंसा, अराजकता को खत्म करके सभी को सुरक्षा प्रदान करेगी।