यूक्रेन शांति वार्ता की मेजबानी करेगा सऊदी अरब, मध्यस्थता के लिए भारत को भी किया आमंत्रित
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
करीब डेढ़ साल से चल रहे यूक्रेन युद्ध में अब तक कोई शांति का रास्ता निकलता नहीं दिखाई दे रहा है। अब सऊदी अरब यूक्रेन में शांति बहाल करने के लिए अगले हफ्ते एक शांति वार्ता आयोजित कर रहा है। इसमें मध्यस्थता के लिए भारत, ब्राजील समेत कई देशों को आमंत्रित किया गया है हालांकि, रूस इस वार्ता का हिस्सा नहीं होगा। ये वार्ता जेद्दा में 5 और 6 अगस्त को होगी।