पीएम मोदी से मिले सऊदी अरब के विदेश मंत्री, अफगान संकट समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
कल सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। इस दौरान रक्षा, व्यापार, निवेश और ऊर्जा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर बात हुई। विभिन्न द्विपक्षीय कार्यक्रमों की भी समीक्षा हुई। पीएम मोदी संग सऊद ने अफगान संकट पर भी चर्चा की। उससे पहले सऊद रविवार को भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी इस मुद्दे पर बात कर चुके हैं।
