टूलकिट मामले में SC ने दी संबित पात्रा और रमन सिंह को राहत, छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका खारिज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह और बीजेपी नेता संबित पात्रा को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी। कोर्ट ने टूलकिट मामले में छत्तीसगढ़ सरकार की वो याचिका खारिज की जिसमें दोनों नेताओं के खिलाफ जांच पर रोक लगाने के हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। दरअसल, हाईकोर्ट ने 11 जून को दो अलग-अलग आदेशों के तहत रमन सिंह और संबित पात्रा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में उन्हें अंतरिम राहत प्रदान की थी।
