हिजाब विवाद पर तुरंत सुनवाई से SC का इनकार, वकील से कहा- मामला संवेदनशील मत बनाओ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Live Law
आज सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के हिजाब विवाद को लेकर दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार किया। मेंशनिंग के दौरान छात्राओं के वकील देवदत्त कामथ ने सीजेआई एनवी रमण से कहा कि यह मामला अर्जेंट हैं, क्योंकि विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे पाएंगे और उनका साल खराब हो जाएगा। इस पर जस्टिस रमण ने कहा कि इस मामले का परीक्षाओं से कोई लेना-देना नहीं है, मामले को संवेदनशील न बनाएं।
