x

त्रिपुरा में हिंसा: टीएमसी को झटका, SC का स्थानीय निकाय चुनाव टालने से इनकार

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: shortpedia

सुप्रीम कोर्ट ने कानून-व्यवस्था को लेकर त्रिपुरा में स्थानीय निकाय चुनावों को टालने से इनकार कर दिया है। आज सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि चुनाव को टालना किसी भी लोकतंत्र में सबसे आखिर का कदम है और हम इसके खिलाफ हैं। अगर हम ऐसा करते हैं तो इससे एक गलत परंपरा की शुरुआत होगी। बता दें इसे लेकर टीएमसी ने अदालत में याचिका दाखिल की थी।