राहत: दो माह बाद अफगानिस्तान के तीन प्रांतों में खुले छात्राओं के लिए स्कूल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Unicef
तालिबान के कब्जे के बाद छात्राओं के स्कूल जाने पर पाबंदी लग गई थी। लेकिन अब दो माह के अंतराल के बाद अफगानिस्तान के तीन प्रांतों कुंदुज, बल्ख और सर-ए-पुल में छात्राओं के लिए स्कूल फिर खोले गए। इस बीच शिक्षा विभाग के प्रमुख जलील सैयद खिली ने बताया कि, छात्र और छात्राओं के स्कूल अलग कर दिए गए हैं। शुरू में लड़कों के ही स्कूल खोलने की अनुमति थी।
