पंजाब में सभी कक्षाओं के लिए 2 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, सरकार ने दी अनुमति
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप लगभग थमता नजर आ रहा है। इसको देखते हुए अधिमर राज्यों ने लॉकडाउन हटाने के साथ स्कूलों को भी फिर से खोलना शुरू कर दिया है। इसी बीच पंजाब सरकार ने आगामी 2 अगस्त से राज्य में सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। पंजाब में स्कूल खोले जाने को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।