भारत में कोराना से 47 लाख मौतें! डब्ल्यूएचओ के अनुमान पर राहुल बोले- विज्ञान झूठ नहीं बोलता, मोदी बोलते हैं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में कोरोना से 47 लाख मौत होने के डब्ल्यूएचओ के दावे को सरकार द्वारा नकारे जाने के बाद अब राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "47 लाख भारतीय नागरिकों की मौत कोविड-19 महामारी से हुई, जबकि सरकार की ओर से 4.8 लाख लोगों की मौत का दावा किया गया है। विज्ञान झूठ नहीं बोलता, मोदी बोलते हैं। प्रियजनों को खोने वाले परिवारों को चार लाख रुपये की मदद दी जाए।"
