संसद में आज से शुरू होगा बजट सत्र का दूसरा चरण, 8 अप्रैल तक चलेगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
संसद में आज से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। बजट सत्र का दूसरा भाग 14 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा। कोरोना के काबू में आने और हालात तेजी से सामान्य होने की वजह से सरकार ने संसद की कार्यवाही भी अब सामान्य रूप से चलाने का फैसला किया है। दोनों सदनों की कार्यवाही अपने परंपरागत समय यानि सुबह 11 बजे शुरू होगी।
