सुरक्षाबलों ने बारामूला में डिफ्यूज किया IED, निशाने पर थे जवान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Amar Ujala
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया. दरअसल, सुरक्षा बलों को एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता चला, जिसके बाद उसे निष्क्रिय कर दिया. पुलिस ने कहा कि 32 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने गुरुवार को बारामूला जिले के रफियाबाद इलाके के सैदपोरा गांव के पास एक यात्री शेड से एक आईईडी बरामद किया. जिसके बाद बम निरोधक दस्ते को इसे निष्क्रिय करने के लिए तैनात किया गया. "