सांसद नवनीत राणा और उनके पति पर देशद्रोह का मामला, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के सामने हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर गिरफ्तार किए गए विधायक रवि राणा और उनकी सांसद पत्नी नवनीत राणा पर देशद्रोह की धारा लगा दी गई है। दोनों को आज मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने भी पेश किया गया जिसने उनकी कस्टडी की मुंबई पुलिस की मांग को ठुकराते हुए उन्हें 6 मई तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। राणा दंपति की जमानत अर्जी पर 29 अप्रैल को सुनवाई होगी।