वरिष्ठ कांग्रेसी अश्विनी कुमार ने दिया पार्टी से इस्तीफा, पंजाब में पार्टी के लिए है बड़ा झटका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Quint
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार ने पार्टी से इस्तीफा दिया। पूर्व कानून मंत्री अश्विनी ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेजा। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, वह पार्टी से अलग रहकर राष्ट्रीय मुद्दों पर ज्यादा अच्छे से काम कर सकेंगे। उन्होंने पार्टी का शुक्रिया अदा किया। सोनिया गांधी के वफादार माने जाने वाले अश्चिनी कुमार पंजाब से राज्यसभा सांसद थे। चुनाव से पहले उनका इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
