सीनियर आईएएस अधिकारी नरेश कुमार बने दिल्ली सरकार के चीफ सेक्रेटरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
सीनियर आईएएस अधिकारी नरेश कुमार दिल्ली सरकार के चीफ सेक्रेटरी बनाए गए हैं। वो 21 अप्रैल से पदभार संभालेंगे। नरेश कुमार एजीएमयूटी कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर थे। इससे पहले वो नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष और दिल्ली परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक का पद संभाल चुके हैं। आईएएस विजय देव के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद उन्हें नियुक्त किया गया है।
