अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी का निधन, घाटी में अलर्ट जारी, इंटरनेट बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
92 वर्षीय कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी का बीती रात निधन हुआ। हुर्रियत (जी) के पूर्व प्रमुख को कल दोपहर सांस लेने में दिक्कत और सीने में जकड़न की शिकायत थी। चिकित्सकों ने घर पर ही उनकी देखभाल की। करीब 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। घाटी में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अलर्ट जारी हुआ, पाबंदियां लागू हुईं, मोबाइल इंटरनेट बंद हुआ और अनंतनाग से हुर्रियत नेता गिरफ्तार हुए।
