बंगाल में नड्डा के काफिले पर हमला करने के मामले में सात गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर बीते रोज हुए हमले के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'आरोपियों को दंगा, लोकसेवक के काम में बाधा डालने सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है'। बता दें हमले में वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी के कई नेताओं के घायल होने का दावा किया गया था।