लखनऊ में शाह और नड्डा, चुनावी रणनीति पर कई नेताओं संग मंथन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमित शाह और जेपी नड्डा ने आज लखनऊ में राज्यसभा सदस्य संजय सेठ के आवास पर प्रबुद्ध लोगों से बात की। नड्डा आज शाम प्रदेश मुख्यालय में चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण की चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होगा। चौथे चरण से चुनाव अवध और पूर्वांचल की ओर बढ़ेगा। बैठक में बीएल संतोष, योगी आदित्यनाथ, धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर मौजूद रहेंगे
