जमीयत-उलेमा-ए-हिंद की धमकी; हम शाह को कोलकाता एयरपोर्ट के बाहर नहीं निकलने देंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री और राज्य में जमीयत-उलेमा-ए-हिंद अध्यक्ष सिद्दीक उल्लाह चौधरी ने CAA को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को धमकी दी है। सिद्दीकउल्ला चौधरी ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार CAA वापस नहीं लेता, तो हम अमित शाह को कोलकाता एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने देंगे। अमित शाह जब भी यहां आएंगे, हम उन्हें रोकने के लिए एक लाख लोग एयरपोर्ट के बाहर इकट्ठा कर देंगे।
