सोमवार को अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे शहबाज शरीफ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पाकिस्तान में चल रहे सियासी घमासान के बाद रविवार देर रात आखिरकार इमरान खान की सरकार गिर गई। अविश्वास प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में 174 सांसदों ने इमरान सरकार के खिलाफ वोट डाला जो बहुमत के आंकड़े 172 से दो अधिक है। अब नेता प्रतिपक्ष और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) अध्यक्ष शहबाज शरीफ को अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। उनके सोमवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है।