पाकिस्तान के जेल मंत्री से नहीं चली कैंची तो दांत से कुतर दिया रिबन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पाकिस्तान कब क्या होगा यह किसी को नहीं पता होता है। वहां के जेल मंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। यह वीडियो पंजाब प्रांत के जेल मंत्री व सरकार के प्रवक्ता फयाज अल हसन चौहान का है। इसमें जेल मंत्री दांतों से रिबन काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने यह वीडियो खुद अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया।
